[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है, आए दिन किसी न किसी की हत्या की ख़बर सामने आरही है, ताजा मामला पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं इस हत्या से 30 वर्षीय मृतक रमन कुमार गुप्ता के परिजन सदमे में है, उन्होंने हत्या का आरोप रमन के दोस्तों पर लगाया है, और पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
