बिहार

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

पटना, जया कुमारी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर मेट्रो सेवा के विस्तारीकरण का शुभारंभ किया। सीएम ने शिलापट्ट अनावरण और फीता काटकर स्टेशन को जनता को समर्पित किया।

स्मार्ट कार्ड से सफर होगा आसान:

मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं को सुगम बनाने के लिए पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड भी लॉन्च किया। इस कार्ड से यात्रियों को बार-बार टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और डिजिटल तरीके से आसानी से यात्रा कर सकेंगे। उद्घाटन के बाद सीएम ने खुद स्मार्ट कार्ड लेकर मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो से सफर किया।

पूर्वी पटना को बड़ा फायदा:

सीएम ने इसे शहरी परिवहन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों नागरिकों को तेज, सुगम और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

सीएम ने गिनाए 3 बड़े फायदे:

  1. ट्रैफिक का दबाव घटेगा: मेट्रो विस्तार से सड़कों पर वाहनों का लोड कम होगा।
  2. समय की बचत: लोगों का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।
  3. प्रदूषण नियंत्रण: पर्यावरण-अनुकूल मेट्रो से प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।

समय पर पूरा हो प्रोजेक्ट:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेज गति से काम करते हुए तय समय-सीमा के अंदर पटना मेट्रो परियोजना को पूरा करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में बेहतर सार्वजनिक परिवहन देना है ताकि आम नागरिक, छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारियों को सुविधा मिले।

कौन-कौन रहे मौजूद:

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, पटना मेट्रो के MD संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के० शर्मा सहित कई विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: