अररिया(रंजीत ठाकुर): बिहार सरकार के द्वारा शराबबंदी को लेकर नए नए कानून के साथ शराब तस्करों को पकड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जाते हैं? फिर भी सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताते चलें कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित फुलकाहा थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रत्येक दिन शराब तस्कर किसी ना किसी नए रास्ते को ढूंढ कर तस्करी कर ही लेते हैं।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर ले जा रहे शराब एवं तस्कर को पकड़ने के लिए थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप साइफन के पास पुलिस बल के साथ पहुंच कर तस्करों का इंतजार करने लगे, कुछ क्षण बाद तस्कर बाइक लेकर उक्त स्थल पर पहुंचने ही वाला था कि पुलिस को देख अपनी बाइक और शराब छोड़ भाग निकले। पुलिस ने उक्त बाइक एवं शराब को जप्त कर थाना लाया।
इस बाबत थाना अध्यक्ष नगीना कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस वालों को देख तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं जप्त शराब में 66 बोतल एसी ब्लैक एवं 9 बोतल सिग्नेचर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। तथा एक बाइक स्प्लेंडर प्लस को भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब रजनीगंधा कि बैग में लेकर जा रहा था। वहीं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तस्कर शराब लेकर दो बाइक से था जिसमें एक पलसर तथा दूसरा स्प्लेंडर प्लस था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर फुलकाहा थाना ले गया है।
