उत्तरप्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बलिया(संजय कुमार तिवारी): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए धनौती धूरा, चंवरी, बहादुरपुर कारी, अमडरिया सहित गांव की सभी गलियों में होमकार्ड कमांडर अनिल कुमार यादव ने चौकी इंचार्ज दशरथ उपाध्याय सहित समस्त पुलिसकर्मियों व सीआरपीएफ की दो प्लाटून जवानों के साथ गुरुवार की शाम को फ़्लैग मार्च निकाला।इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील किए।साथ ही चेताया कि जो भी व्यक्ति विवाद करेगा उस पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।गांव में किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए।वहीं लोगों से मास्क लगाने आपस में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की भी अपील किया गया।इस अवसर पर कांसटेबल राकेश कुमार, राहुल पाल, जयप्रकाश यादव सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए