बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मिलन समारोह में उमड़ा जनसमर्थन, कक्कु खान ने दिखाई राजनीतिक ताकत

फुलवारी शरीफ, अजित. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में डिहरी 212 विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संभावित प्रत्याशी जाहिद परवेज उर्फ कक्कु खान के नेतृत्व में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन जनसमर्थन की ताकत को दर्शाने वाला साबित हुआ क्योंकि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में डिहरी 212 विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में समर्थको ने मिलन समारोह में पटना पहुंचकर जाहिद परवेज उर्फ कक्कु खान के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा का हौसला बढ़ाया.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए. उन्होंने कक्कु खान की जनसंपर्क क्षमता और जमीनी पकड़ की सराहना की तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.
जाहिद परवेज उर्फ कक्कु खान ने कहा कि वे डिहरी क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और विकास को लेकर लड़ना है. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे चुनाव में मजबूती से उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे.

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता पर जोर दिया.खगौल के प्रतिष्ठित व्यवसायी और अनवार कॉम्प्लेक्स के मालिक हैदर अली अपने दर्जनों समर्थकों के साथ समारोह में शामिल हुए. उन्होंने कक्कु खान को खुला समर्थन देते हुए कहा कि डिहरी की जनता को अब एक मजबूत, युवा और ज़मीन से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता है.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जीवन गुप्ता, श्रीकांत पाल, सरोज उपाध्याय, मोहम्मद शौबी खान, मो. कामरान, मोहम्मद अरशद उर्फ अरशी, मोहम्मद इमरान, मनीष श्रीवास्तव, कृष्णा पासवान, कृष्ण यादव, जमील अंसारी, मीर हसन, अतहर अंसारी, इमरान खान, मोहम्मद विक्की, मोहम्मद शाहिद मोबिन, मोहम्मद जियाउल सब्बर अली शामिल थे.

इन सभी समर्थकों की उपस्थिति से समारोह को नई ऊर्जा मिली और यह स्पष्ट संदेश गया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जड़ें आम जनता के बीच लगातार मजबूत हो रही हैं.

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: