बिहार

खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दो नली राइफल एवं 22 कारतूस बरामद!

खुसरूपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) खुसरूपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को ग्राम हैबतपुर में कार्रवाई करते हुए एक दो नली राइफल एवं 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह हथियार बुल्लू गोप के घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त किए गए हथियारों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हालांकि, इस मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण