अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना परिसर में गुरुवार को आगामी शनिवार को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा किया गया। जबकि जनप्रतिनिधियों में नवाबगंज सरपंच प्रतिनिधि आलोक साहा, उपमुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हशिब ,पंचायत समिति सदस्य नवाबगंज देवाशीष रक्षित, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार , जफर हुसैन,मोहम्मद कौशर,मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद असलम, भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव, मुखिया प्रतिनिधि भंगही अजय साह, मानिकपुर सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद मुन्ना, अमीर हमजा, के अलावे थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई पूजा कुमारी,राज तिवारी, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरके से मनाने के लिए कहा। वहीं उपस्थित लोगों से बारी बारी से क्षेत्र संबंध में जानकारी लिए तथा उन्होंने कहा सुरक्षा का चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। ऐसा करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
