बिहार

पटना डेयरी प्रोजेक्ट में स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई

फुलवारीशरीफ, अजित। वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (पटना डेयरी प्रोजेक्ट – सुधा) के प्रांगण में शुक्रवार को संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सहकारिता आंदोलन के कर्मठ सूत्रधार स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार और प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय कुमार ने स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संस्था ने सहकारिता के मार्ग पर तेज़ी से प्रगति की. उनका किसानों से गहरा जुड़ाव था और वे जीवनपर्यंत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे. दुग्ध सहकारिता आंदोलन से वे शुरुआती दिनों से ही जमीनी स्तर पर जुड़े रहे, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों और किसानों की समस्याओं को वे नजदीक से समझते थे. इसी वजह से किसानों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों में उनके प्रति गहरा सम्मान और लगाव रहा. उन्होंने कहा कि पटना डेयरी प्रोजेक्ट उनके सिद्धांतों और दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements
Ad 1

संघ के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने कहा कि स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहकारिता के अग्रणी नेताओं में से एक थे. अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे किसानों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अत्यंत सम्मानित रहे. उनके अनुभव और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध संघ आज एक मजबूत और सफल संस्था के रूप में स्थापित है. समिति से लेकर संस्था के विकास तक में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर संघ के निदेशक मंडल के सदस्य बासुकी नाथ सिंह, कामता यादव, शत्रुघ्न राय, सुरेन्द्र दास, नागेश्वर राय, अवधेश भगत, रीमा देवी, रिंकु देवी, नीला चौधरी, प्रमिला देवी और सीमा कुमारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: