बिहार

दावत इफ्तार में पहुंचे पप्पू यादव

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): दावते इफ्तार में फुलवारी शरीफ के नया टोला में पहुंचे पूर्व सांसद सुप्रीमो पप्पू यादव रोजेदारों के साथ इफ्तार की और अमन खुशहाली सामाजिक सौहार्द की दुआ मांगी . इस मौके पर पूर्व सांसद पप्पू यादव बीजेपी और विशेषकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर जमकर बरसते हुए कहा कि यूपी में कानून की हत्या हो रही है संविधान की हत्या हो रही है जिसे पूरा देश देख रहा है .

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम जनता करेगी. उत्तर प्रदेश में पुलिस अभिरक्षा में एनकाउंटर किया जा रहा है जिसका आने वाले दिनों में बीजेपी को परिणाम भुगतना पड़ेगा . उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक शक्तियां देश में सर उठाकर तांडव कर रही है ऐसे में अमन पसंद सभी पार्टियों और आम जनता को जाती वर्ग संप्रदाय से ऊपर उठकर इनका मुकाबला करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा .

Related posts

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत अन्य पर 20 जून को सुनवाई

बिहार पुलिस मुख्यालय में लिवर हेल्थ और प्रोस्टेट कैंसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

error: