झारखण्ड

डेढ़ सौ मीटर के बगल में भू धसान से दहशत,आनन फानन में डोजरिंग करा दिया गया

1660661073510

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): निरसा ग्रेंड कॉर्ड लाइन से सटे लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अचानक जमीन धंस गई , जमीन के धंसने से लोग सकते में आ गए । पचास साठ मीटर के दायरे में जमीने फट गई । सूत्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसी इलाके में भू धसान की घटना घटी थी आज की भू धसान की सुचना मिलते ही अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय प्रबन्धन से सम्पर्क कर डोजरिंग करा दिया ।

अब प्रश्न उठता है कि बराबर उसी क्षेत्र में भू धसान की घटना क्यो घटती है ? सूत्र बताते हैं कि आज भी वंहा अवैध कोयला उत्खनन का कार्य चोरी छिपे चलता है । जबतक इसपर रोक नही लगाई जाएगी तबतक भू धसान की घटना घटती रहेगी । सूत्र यह भी बताते हैं कि यही क्रम रहा तो भीषण दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है ।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार