बिहार

पंचायत समिति की बैठक स्थगित, लापरवाह अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण : प्रमुख

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य व मुखिया की पहली बैठक स्थगित हो गई। बैठक स्थगित करने के कारण बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलधिकारी के नहीं शामिल होने को लेकर बताया जा रहा है। पहली बैठक नहीं होने से उत्साहित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में निराशा हुई है। मीडिया को संबोधित करते हुए दानापुर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार एवं उपप्रमुख शंभू राय ने बताया कि प्रखंड के 13 पंचायत में चुनाव के बाद जीते हुए पंचायत समिति सदस्य व मुखिया कि पहली बैठक बुधवार को आयोजित की गई थी। लेकिन बैठक में वीडीयो , अचंलाधिकारी नहीं रहने से इन लोगों पर स्पष्टीकरण के भी मांग की गई है।

Advertisements
Ad 1

बैठक नहीं होने से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का रिपोर्ट जिलाधिकारी से लेकर वरीय अधिकारी तक की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य विगत 5 वर्ष में चलाए गये विकास योजना व नये शामिल किये हुए विकास योजनाओं से संबंधित नये प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराना था। इसके अलावा विकास योजनाओं से संबंधित सूची सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध भी कराना था ताकी पंचायतों में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई ना है। लेकिन बुधवार की बैठक सभी जनप्रतिनिधी अपने निर्धारित समय पर प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपस्थित हो गये। जहां पंचायती राज पदाधिकारी बृज बिहारी सिंह भी उपस्थित हो गये। मगर लिखित सूचना देने के बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी बैठक में उपस्थित न हो सके। उन दोनों का काफी इंतजार भी किया गया मगर उनके नहीं आने से जनप्रतिनिधी काफी निराश हुए।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: