बिहार

सड़क जाम, पुलिस तैनात पूजा पंडाल में प्रतिबंधित पदार्थ मिला

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला स्थित हनुमान नगर में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद खाली पंडाल में असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित पदार्थ फेंक दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने जोरापोखर थाना का घेराव किया और थाना के समीप सड़क जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि साढ़े नौ बजे सुबह पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस एक बजे के बाद पूजा पंडाल पहुंची. उसके बाद प्रतिबंधित पदार्थ को हटाया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव है. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है. कार्रवाई करो भाजपा नेता अशोक मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने यह घिनौनी हरकत की है, उसकी पहचान कर जल्द कार्रवाई हो. बजरंग दल के रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि फुसबांग्ला से गौ तस्करी का धंधा होता है. जिसकी सूचना पुलिस को कई बार दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होती डीएसपी मौके पर इस बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएसपी अभिषेक कुमार, झरिया सीओ आदि जोरापोखर थाना पहुंचे हैं. वे आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हैं. उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं.

Advertisements
Ad 1

Related posts

लेबर डे की छुट्टी के बीच कुछ निजी स्कूलों में पढ़ाई, नियमों के पालन पर उठे सवाल

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ की शुरुआत, ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चों के लिए खुले ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

error: