बिहार

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर शुरू हुई सात दिवसीय दैवी भागवत कथा

अररिया, रंजीत ठाकुर। श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, फुलकाहा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के आठवें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शनिवार से सात दिवसीय दैवी भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। राजयोगिनी ब्रह्मचारिणी प्रभा दीदी के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ अपराह्न करीब 4:30 बजे कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान उन्होंने देवी शक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां की उपासना से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

कथा स्थल पर भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भक्ति रस में डूबकर धार्मिक माहौल को और भी पावन बना दिया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, श्रवण कुमार दास, आशीष साहा, मुन्नी देवी, महेश प्रसाद गुप्ता, केवल बदलिया, रंजीत ठाकुर, श्यामदेव यादव, सोनू साह,मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस दैवी भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: