बिहार

राधे अमृत भोग का आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक सिटी मॉल में श्री राधे श्याम परिवार, पटना सिटी द्वारा 187वां राधे अमृत भोग भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर लगभग 1500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के बीच पुरी-सब्ज़ी, बुदिया, रतवा, चिप्स, खीर और पुआ का वितरण किया गया। साथ ही, गर्मी को देखते हुए आम का ठंडा पानी भी लोगों को पिलाया गया।

Advertisements
Ad 1

संस्था की संस्थापिका श्रीमती शोभा गुप्ता ने बताया कि यह सेवा कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है, ताकि गर्मी में भूखे और प्यासे लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा सके। इस आयोजन में चक्रेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता, संजय गोलवारा, हरिश हरलालका, ऊमा हरलालका, सगीता, सीमा और दीपक गोयनका सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे थे।

Related posts

मुहर्रम को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने संभाला बिहार बोर्ड अध्यक्ष का पदभार, आनंद किशोर ने सौंपी जिम्मेदारी

बिहार में निवेश बढ़ाने को हर 30-45 दिन पर होगी उद्योग विभाग और उद्योग संगठनों की बैठक : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

error: