बिहार

मुहर्रम को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को चौक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने की। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी भी उपस्थित रहीं।

बैठक में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस, ताजिया विसर्जन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से पर्व को पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखा जा सकता है। उन्होंने ताजिया जुलूस निकालने वाली समितियों को थाना से आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया।

Advertisements
Ad 1

थानाप्रभारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मार्ग के अतिरिक्त किसी अन्य रास्ते से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में वरीय समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, प्रदीप काश, बिट्टू कुमार, मो० आफताब, प्रफुल पांडेय, मानस कपूर, शरद कपूर, अजय मेहता शानू सहित शांति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: