बिहार

युवा जागृति मंच पूर्णिया द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया रक्तदान

अररिया, रंजीत ठाकुर : रक्तदान के बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस एस बी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देश में बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में युवा जागृति मंच पूर्णिया द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की खासबात यह है कि कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने भी रक्तदान किया और कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए।

Advertisements
Ad 1

उक्त रक्तदान शिविर में वाहिनी के अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी रक्तदान किया । इस शिविर में ब्लड बैंक पुर्णिया की मेडिकल टीम से संस्थापक पवन कुमार चौधरी,विवेक आनंद,उमर फारूक, नीतीश कुमार, प्रीती सिंहा,सुरूचि कुमारी एवं 56 वीं वाहिनी से डॉ. एच के शिन्दे कमांडेंट चिकित्सा, श्री पूर्णेन्दु प्रभाकर उप-कमांडेंट, तथा वाहिनी चिकित्सालय के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

इन्द्रनगर में एसएसबी ने ग्रामीणों व बच्चों संग किया योगाभ्यास

बिहटा-कनपा रोड पर हथियार के बल पर बाइक लूट…

जनता दरबार में 37 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

error: