बिहार

इन्द्रनगर में एसएसबी ने ग्रामीणों व बच्चों संग किया योगाभ्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर। आगामी 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी आई समवाय जोगबनी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 06:00 बजे से 06:55 बजे तक चौकी क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रनगर में आयोजित हुआ। योगाभ्यास में एसएसबी जवानों के साथ ग्रामीणों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा