बिहार

बिहटा-कनपा रोड पर हथियार के बल पर बाइक लूट…

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बिहटा-कनपा रोड पर ग्राम तरवन के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया और पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही आईआईटी अमहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार युवक नेउरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ने बताया कि तरवन गाँव के पास बाइक सवारी युवक को रोककर हथियार के बल डर दिखाकर फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों द्वाराबाइक छीन ली गई है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा अज्ञात अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवविवाहित भाजपा आईटी सेल संयोजक विकास मेहता को दिया आशीर्वाद

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना ने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी : अरुण यादव

वाहन जांच के दौरान 74.2 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार!

error: