बिहार

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

पटना, रॉबीन राज। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित कालीवाड़ी रोड नंबर-01 के पास 8 मई की शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पेड़ के नीचे दबे दो लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य कि दीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई को शाम करीब 4:25 बजे पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सचिवालय-01 सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान यारपुर डोमखाना निवासी अभय कुमार उर्फ मटरू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिपारा गांधी मूर्ति निवासी सन्नी कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने शव को लेकर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, समझाने-बुझाने के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और सड़क मार्ग को पुनः सुचारु कराया। मामले में गुप्त सूचना, प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गर्दनीबाग थाना कांड संख्या-398/26 दर्ज करते हुए 18 नामजद एवं 150 से 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी यारपुर अंबेडकर कॉलोनी (यारपुर डोमखाना) क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

औद्योगिक निवेश एवं पारदर्शी भूमि प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा

error: