बिहार

हिंदी दिवस के अवसर पर अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत कुनकुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय फुलकाहा नवाबगंज में आज मंगलवार को हिंदी दिवस के मौके पर अखिल भारतीय हिंदी विकास मंच के द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सत्य नारायण दास ने की,जबकि मंच संचालन बबलू सिंह के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय हिंदी विकास मंच के संस्थापक रणविजय यादव ‘कविजी’ के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में कुनकुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों का काफी योगदान रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत करीब 1:30 बजे अपराह्न सामुहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यालय की तीन छात्राओं दीक्षा श्री,रजनी कुमारी एवं जिया कुमारी ने स्वागतगान गाया. माल्यार्पण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सत्यनारायण दास, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री ब्रजकिशोर राम एवं समाजसेवी श्रवण दास को माला पहनाकर स्वागत किया गया।पुनः विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ,शिक्षक ब्रजभूषण यादव,सुमन कुमार आजाद,वलिम फारूक, अखिलेश कुमार पंकज,पंकज कुमार, शिवशंकर झा,दयानंद कुमार, चंद्रकिशोर मेहता एवं पुष्पा कुमारी आदि का माला पहनाकर स्वागत किया गया.

Advertisements
Ad 1

वहीं साहित्यकारों में विद्यालय के हिंदी के शिक्षक दीलीप कुमार ‘समदर्शी’ एवं निजी शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता को शाल ओढाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. विगत मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे आशीष कुमार यादव की अनुपस्थिति में उनके पिता कुलानंद यादव को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया,जबकि छात्रों में हिंदी में सर्वाधिक 94 अंकों से उत्तीर्ण हुए चंदन कुमार यादव,पिता कपिलदेव यादव ग्राम हनुमाननगर निवासी एवं छात्राओं में फुलकाहा बाजार निवासी शिवानी कुमारी,पिता श्रवण कुमार दास को भी सम्मानित किया गया।छात्राओं में शिवानी को हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक मिले हैं।

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

error: