बिहार

5 दिनों से लापता युवक का नही मिला सुराग, पुलिस प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस भले ही लाख दावे कर ले लेकिन पुलिस की लापरवाही सामने आ ही जाती है। ऐसे ही पुलिस की लापरवाही के कारण एक माँ अपने बेटे की पिछले 5 दिनों से आस लगा कर बैठी हुई है और पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के काठ के पूल के समीप का है। जहाँ बताया जाता है कि पिछले 5 दिनों से देवा कुमार नामक युवक लापता है और परिजन थाने का चक्कर लगा कर थक चुके है। परिजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक उनके बेटे का कोई सुराग नही मिला है।

Advertisements
Ad 1

यहा तक कि परिजनों को जिस नंबर से काल आया था उस लड़के को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया लेकिन पुलिस बिना कोई कार्रवाई किये ही उस लड़के को छोड़ दिया। जिसके कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लापता लड़के के पीड़ित माँ ने बताया कि पुलिस कोई भी ठोस कदम नही उठा रही है जिसके कारण अभी तक उनके बेटे का कोई सुराग नही मिला है। अब देखना होगा कि इस लापरवाही के कारण पुलिस पदाधिकारी थाना द्वारा किये गए लापरवाह पर क्या कोई ठोस कदम उठा पाती है या नही।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: