बिहार

एनएमसीएच के पहले बैच के छात्र और पुराने साथी के वैवाहिक वर्षगांठ में पहुंचे नीतीश कुमार

दानापुर(आनंद मोहन): नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय के पहले बैच के छात्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे डॉ लालबाबू सिन्हा एवं उनकी धर्म पत्नी मीना सिन्हा के वैवाहिक जीवन के 50 वें स्वर्ण वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थिति दर्ज कर अपनी शुभकामनाएं दी। खगौल के रॉयल इन रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा शहर के गणमान्य डॉक्टर, राजनीतिज्ञों समाजसेवी ,आदि ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Ad 1

शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि छात्र जीवन के पुराने साथी रहे डॉ लालबाबू सिंहा चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए जनसामान्य में लोकप्रिय रहे और आज उनका भरा पूरा परिवार इस खुशी के मौके पर एकत्रित है यह परिवार के मुखिया के लिए बड़ी बात है। हम इस मौके पर डॉ लालबाबू सिन्हा एवं श्रीमती मीना सिन्हा के दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हैं। मौके पर डॉ सिन्हा के पुत्र डॉ समीर कुमार एवं अमित कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: