बिहार

राजद नेता रामलाल की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, जानीपुर थाना में शिकायत

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ प्रखंड के कोरियामा गांव में एक बुजुर्ग राजद नेता के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजद नेता रामलाल राय ने जानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक युवक राजू यादव पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

रामलाल राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार को चक मूसा गांव के कुछ लोग भैंस खरीदने के लिए कोरियामा आए थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले राजू यादव ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गया। घटना गांव के कई लोगों के सामने हुई, लेकिन आरोपी की दबंगई के कारण कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

Advertisements
Ad 1

रामलाल राय ने बताया कि चक मूसा निवासी दीपू बाबू सहित कई लोग घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस के समक्ष बयान देने को तैयार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने कहा कि थाना-पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद रामलाल राय ने जानीपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चिकित्सीय जांच के लिए उन्हें फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा छीने गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार भय के साये में जी रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पर पहले भी गांव में लोगों के साथ मारपीट और दबंगई करने के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि डर और भय के कारण अधिकांश लोग शिकायत करने से बचते रहे हैं। जानीपुर थाना अध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बालू की पर्याप्त आपूर्ति होगी, निर्माण कार्य पर असर नहीं होगा : डॉ प्रमोद कुमार

629 विद्यालयों में स्थापित होंगी मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति

हज़रत मखदूम मिन्हाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह का 660वां उर्स धूमधाम से संपन्न, उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

error: