बिहार

एनडीआरएफ ने रासायनिक आपदा पर मॉक ड्रिल का किया अभ्‍यास

बिहटा(आनंद मोहन): 9वीं बटालियन एनडीआरएफ एक टीम जो बाढ के मद्देनजर मुजफ्फरपुर जिले में तैनात है, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से मुजफ्फरपुर जिले में स्थित प्लांट में रासायनिक आपदा पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अग्निशमन सेवा, इंडियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड तथा स्थानीय पुलिस ने बढ-चढकर हिस्‍सा लिया तथा इसे सफल बनाया। मॉक ड्रिल के दौरान मुजफ्फरपुर जिले में शेरपुर स्थित प्लांट में टैंकर से तेल के रिसाव होने के पश्‍चात अग्नि दुर्घटना का दृश्‍य चित्रित किया गया, जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत एनडीआरएफ टीम के साथ उपस्थित सभी प्रतिभागी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय स्थापित कर इस आपदा से निपटने का कुशल अभ्यास किया गया । 9वीं बटालियन एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व निरीक्षक मलिक कुमार ने किया। इस अभ्यास के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के पहलूओं का भी पूरा ध्यान रखा गया। विजय सिन्हा, कमाण्‍डेंट, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ ने जानकारी दिया कि एनडीआरएफ की टीम बाढ में लोगों की सहायता के साथ-साथ मॉक ड्रिल का अभ्‍यास भी कर रही है जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्‍न एजेन्सियों के बीच परस्‍पर समन्‍वय तथा कार्यक्षमता को और बढाना है ताकि वास्तविक आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: