बिहार

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 38 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई पटना जंक्शन के आसपास जाम की समस्या को देखते हुए की गई। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय एवं चतुर्थ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में संबंधित इंस्पेक्टर, ओपी प्रभारी, सेक्टर प्रभारी तथा पुलिस बल की टीम भी शामिल रही। यह अभियान मुख्य रूप से पटना जंक्शन, करबिगहिया और बंदर बगीचा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस एवं अवैध रूप से परिचालन कर रहे कुल 38 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: