बिहार

लंबित चोरी के मामलों की समीक्षा बैठक

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अंचल प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न थानों में दर्ज चोरी, गृहभेदन तथा बिजली उपकरणों की चोरी से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल प्रभारियों को लंबित मामलों का त्वरित अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: