बिहारराजनितिक

नरेंद्र मोदी की गारंटी है एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं : सम्राट

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के प्रतीक व चारा घोटाले के पांच-पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद को बिहार की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। इंडी गठबंधन की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद परिवारवाद के ही नहीं भ्रष्टाचार के भी प्रतीक हैं। बिहार को अपने कुशासन से कलंकित और बिहारियों को उपहास का पात्र बनाने वाले लालू को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।

Advertisements
Ad 1

श्री चौधरी ने कहा कि नौंवी फेल तेजस्वी बताएं कि हजारों करोड़ की परिसम्पत्तियां उन्होंने किस नायाब तरीके से हासिल की। क्रिकेट के खिलाड़ियों को पानी पहुंचाने वाला जब नाबालिग था, तब ही 52 से ज्यादा प्लॉट, बिल्डिंग और मॉल का मालिक कैसे बन गया? तेजस्वी को अपनी रैली में इसका खुलासा करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है। खण्ड-खण्ड में बटे पाखंडी इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेताओं की एक मात्र चिन्ता अपने परिवार और काले कारनामे को बचाना है। मगर नरेंद्र मोदी के शासन में एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है। मोदी की यह गारंटी है।

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

error: