बिहार

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की हत्या लोकतंत्र के लिए खतरा : महानन्द

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): माले के अरवल विधायक महानंद ने रामपुर फरीदपुर के मुखिया नीरज कुमार के हत्या के बाद गुरुवार को मृतक मुखिया के घर पहुंचे और परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया।

माले विधायक ने मुखिया नीरज की हत्या के लिए एनडीए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए जमकर प्रहार किया। माले के अरवल विधायक ने कहा कि इस सरकार में जनप्रतिनिधियों को चुन चुन कर हत्या कराया जा रहा है, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है । विधायक ने कहा कि नीरज मुखिया ने हत्या से 3 दिन पहले जानीपुर थाना अध्यक्ष को अपनी हत्या की आशंका से अवगत कराया था, इसके बावजूद जानिपुर पर थानाध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया । उन्होंने जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार को बर्खास्त करने की मांग तक कर डाली। उन्होंने मृतक मुखिया नीरज के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर सदा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि मृतक नीरज मुखिया के पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजा ,परिवार को सुरक्षा और उनके बड़े भाई जिनकी पोस्टिंग बिहारशरीफ में है उनकी पटना में पोस्टिंग कराने की मांग की। साथ में भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ललीन पासवान ने कहा कि जानीपुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं करती हैं तो 3 दिनों बाद जानीपुर थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

error: