बिहार

लूट की साजिश नाकाम, हथियार और 17 कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की एक संभावित वारदात को विफल कर दिया है। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से आग्नेयास्त्र एवं भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 08 जून 2026 की रात शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एरई में सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा एक अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के निर्देशन में शाहजहांपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित लूट की घटना को टाल दिया गया। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना श्री कुंदन कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: