बिहार

डॉक्टर राजेश्वर गोयत के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक

अररिया(रंजीत ठाकुर): नवाबगंज पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश्वर गोयत के असामयिक निधन के पश्चात प्रभारी डॉ रजीउद्दीन के अध्यक्षता में कर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण करते हुए शोक सभा का आयोजन किया है।

Advertisements
Ad 1

प्रभारी डॉ रजिउद्दीन ने बताया कि डॉक्टर गोयत मृदुभाषी, शांत स्वभाव के अच्छे सर्जन के रूप में जाने जाते थे। हम सभी उनके मार्गदर्शन पर चलते रहते थे। अपने कामों के प्रति वो हमेशा से तत्पर रहते थे। उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र के डॉक्टर जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। अचानक रविवार 5 जून को उनका निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Related posts

खगौल के ज्वेलर्स दुकान चोरी कर भाग रहे एक महिला चोर गिरफ्तार!

एआई और तकनीक से जनजातीय विकास को मिलेगी नई दिशा, पटना में कार्यशाला आयोजित

बिहार से बैंकॉक की फ्लाइट से लेकर इथेनॉल प्लांट तक, सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर लगी मुहर

error: