बिहार

मॉकड्रिल: पटना वीमेंस कॉलेज में भूकंप की सायरन से मची अफरा-तफरी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना वीमेंस कॉलेज में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब भूकंप का सायरन बचा। भूकंप की आहट से लड़कियां बचने के लिए बेंच के नीचे छिप गयी। दर असल भूकंप सुरक्षा सप्ताह के मौके पर भूकंप से बचाव की जानकारी के लिए यह एक मॉकड्रिल था। कॉलेज प्रसाशन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तरह भूकंप आने की सूचना के लिए सायरन बजाय गया। कुछ ही देर बाद लड़कियां और शिक्षिकाओं ने सिर पर हाथ या बैग लेकर कॉलेज के मैदान में जमा हो गयी। इसके बाद छात्राओं की गिनती में कुछ के क्लास रूम में ही घायल होकर रह जाने की सूचना जारी की गई। पुनः बचाव दल सभी कमरों की तलाशी लेकर सात छद्म घायल को बाहर निकाला गया। उनकी इलाज और हॉस्पिटल भेजने का अभ्यास किया गया। इसके पूर्व एसडीआरएफ के जवानों ने सिलिंडर की आग बुझाने की तरीकों की जानकारी लड़कियों को दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम. रश्मि ए. सी. नोडल अफसर डॉ आशीष कुमार, सिविल डिफेंस के एसपी विजय प्रसाद, बीएसडीएमए के परियोजना पदाधिकारी डॉ मधु बाला,एसडीआरएफ के सेकंड इन कमान केके झा और एसएस यादव आदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: