बिहार

मारवाड़ी युवा मंच उमंग शाखा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा मां ब्लड सेंटर, दरियापुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा में योगदान दिया। यह आयोजन स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी, स्वर्गीय शारदा सिंह जी, और स्वर्गीय आचार्य कुणाल किशोर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में मा वैष्णो देवी सेवा समिति के कन्हैया अग्रवाल (कन्नू जी), सज्जन चौधरी, और जगजीवन सिंह जैसे सम्माननीय अभिभावकों का आशीर्वाद युवाओं को प्राप्त हुआ।

Advertisements
Ad 1

उमंग शाखा के सदस्यों जैसे प्रतीक चौधरी, नितेश थिरानी, महेश राठी, अनिमेष माधोगढ़िया, मयंक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, सुधांशु भावसिंहका, विवेक शर्मा, विनीत फिटकरीवाला, विशाल शर्मा, और निकुंज लुहारुका ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को समझाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना था। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: