बिहार

बाइकर गैंग का सरगना रह चुका मानिष मलिक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना में बाइकर गैंग का सरगना रह चुका अपराधी मानीष मालिक का पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी पूर्व सांसद पप्पू यादव एवं राजद के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे के साथ रिश्ते रहने के बावजूद फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फुलवारी शरीफ के कर्बला इलाके में रहने वाला मानिष मल्लिक को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मानिश मलिक के खिलाफ कई संगीन मामले फुलवारी शरीफ व पटना के विभिन्न थानों में दर्ज है । बता दें कि इससे पहले फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष रफीकुर रहमान के रहते वक्त यही मनीष मलिक कई बाउंसर और महंगी लग्जरी गाड़ियों के साथ थाना में आया जाया करता था।

फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष को पता चला कि पटना की कई थाना पुलिस को मानिष मल्लिक की तालश थी। इसकी गिरफ्तारी की खबर सुन कर पीरबहोर और गांधी मैदान थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी गैंगवार में हुई लड़ाई के बाद गुप्त सूचना के आधार पर किया है। बीते समय के तत्कालिन एसएसपी मनु महराज भी इसकी तलाश कर रहे थे। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ एकरार अहमद ने बताया कि नया टोला व मौलाबाग में झगड़े की सूचना पर वह छापामारी करने गये। यह झगड़ा किंग ऑफ पटना के सरगना मानीश मलिक और अपराधी वक्कार मलिक के बीच हुई थी। चुंकी दोनों कुख्यात है इस कारण पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने मानीश मलिक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि इसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। वही मालिश मलिक पटना में बाईकर गैंग के सरगना रह चुका है और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है फुलवारी शरीफ पुलिस मानिष मल्लिक के अपराधिक इतिहास को खंगाल कर कार्रवाई करने में जुटी है ।

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन

error: