अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा पर फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुऎ गुरुवार के शाम मानिकपुर गांव से तस्करों के मनसूबे को नाकाम करते हुऎ 216 लीटर अंग्रेजी व नेपाली देशी शराब के साथ तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की है जबकी मौके से चार चोरी के बाइक को भी जप्त कर लिया गया है। वहीं अन्य तस्कर पुलिस को देख बाइक नीचे पटककर भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष फुलकाहा विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने किया है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने कहा सूचना मिली की नेपाल से कुछ तस्कर बाइक पर लादकर शराब का बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र के मानिकपुर गांव वार्ड -08 यादव टोला रसोई गैस गोदाम के समीप पक्की सड़क के रास्ते से आने वाला है।
सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर नाकेबंदी कर आने का इन्तजार करने लगा कुछ ही देर बाद 04 बाइक पर बोरे में शराब लाद कर तस्कर आ रहा था जैसे ही पुलिस को सड़क पर चढ़ते देखा तीन तस्कर बाइक नीचे पटककर वापस नेपाल के तरफ भाग निकला वहीं एक तस्करी के मास्टरमाइंड शातिर तस्कर पप्पू कुमार यादव पिता चनर यादव ग्राम मानिकपुर वार्ड- संख्या 12, थाना फुलकाहा को पकड़ लिया। मौके पर बाइकों के तलाशी लेने पर 171 लीटर नेपाली दिलवाले देसी शराब तथा 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। तथा चोरी का एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (BR- 50-L-8235) अंकित है जो विगत दिनों फुलकाहा बाजार से एक व्यक्ति का चोरी हुआ था जिसको बड़ी आसनी से नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। जिसका कांड भी थाना में दर्ज है। वहीं तीन अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर ( B R-38-H 4821), एवं ( B R-50H-8706) जो होंडा शाइन का बताया जा रहा है जो तस्कर के द्वारा अपाचे बाइक पर लगाकर चलाया जा रहा था। तीसरा बाइक सादा प्लेट है। जो प्रथम दृष्टिया सभी बाइक चोरी का प्रतित हो रहा है। थाना अध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार तस्कर पर दर्जनों मामला फुलकाहा थाना सहित कई अन्य थाने में दर्ज है। जैसे आर्म्स एक्ट, शराब तस्कारी,गाजा तस्करी, सहित अन्य कई ममले दर्ज है।
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ फारबिसगंज राजकिशोर कुमार ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लगातार चोरी की बाइक शराब गाजा पकड़ा जा रहा है। आज फिर है 216 लीटर अंग्रेजी वह देसी शराब के साथ तस्करी का मास्टरमाइंड तस्कर पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है मौके से कुल चार बाइक बरामद की गई है जो प्रथम दृष्टिया चोरी का प्रतीत हो रहा है जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इस धंधे में अन्य तीन तस्कर शामिल में जो मौके से फरार हो गया जिसमें गौतम कुमार पिता राजू यादव, ग्राम मानिकपुर, वार्ड संख्या- 10, थाना फुलकाहा एवं संजीव कुमार यादव पिता कैलू यादव ग्राम थलहा, थाना नरपतगंज, तथा गोवर्धन मंडल पिता नित्यानंद मंडल, ग्राम पथराहा वार्ड संख्या-17,थाना फुलकाहा के रूप में पहचान हुई है। जिस पर कांड दर्ज कर धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में अपराधी तस्करी एवं तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। वह बच नहीं सकते हैं। पुलिस के इस अभियान में थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,पुअनि रंजना कुमारी, सिपाही दीपू कुमार, पवन कुमार पाल, के अलावे गृह रक्षक गणेश कुमार ,पांडव कुमा,र प्रिंस कुमार चौधरी, चौकीदार ललित कुमार पासवान, लाल बहादुर पासवान शामिल थे।
