बिहार

बाँकीपुर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने जिला स्तर पर गठित विभिन्न चुनाव कोषांगों की समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षा बलों के आवासन, मतगणना की तैयारी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: