बिहार

फुलवारी में हाजी हरमैन कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सेवानिवृत मेजर जनरन को अंतिम विदाई

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सेवानिवृत मेजर जनरन डब्लू एम खैरवी का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को फुलवारीशरीफ स्थित हाजी हरमैन कब्रिस्थान में दफनाया गया । झारखंड व बिहार सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने उन्हें  श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना भी किए की उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करे. सैन्य अधिकारियों व जवानों ने भी मृतात्मा शांति के लिए प्रार्थना की। कर्नल रिजवान खान ने बताया कि सेवानिवृत मेजर जनरल डब्लू एम खैरवी 79 वर्ष के थे और उनकी तबयीत खराब  होने पर सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।  उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुए मेजर जनरल पुनिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुहर्रम को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने संभाला बिहार बोर्ड अध्यक्ष का पदभार, आनंद किशोर ने सौंपी जिम्मेदारी

बिहार में निवेश बढ़ाने को हर 30-45 दिन पर होगी उद्योग विभाग और उद्योग संगठनों की बैठक : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

error: