बिहार

किन्नर समाज ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन

गोपालगंज: सैकड़ों की संख्या में किन्नर समाज के लोगों ने जहां जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वही मीरगंज शहर के जेपी चौक को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी किन्नर समुदाय के लोग शादी विवाह के मौके पर नाच और गाना पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे थे। किन्नर समुदाय के लोगों ने जेपी चौक को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकतर किन्नर बिना मास्क के ही हंगामा कर रहे थे। मीरगंज थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार और स्थानीय जिला परिषद सदस्य राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर भी पहुंचकर किन्नरों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। काफी समझाने बुझाने के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष के आश्वासन पर किन्नरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: