बिहार

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान को पत्र के माध्यम से आतंकियों द्वारा मिली धमकी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह से धमकी देने वाले आतंकवादियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है और उनपर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर सजा की मांग की है।

डॉ भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व भी विगत वर्ष बिहार की महिला पत्रकार के सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिस पर मैंने साइबर थाना, पटना मे प्राथमिकी दर्ज कराया और चौबीस घंटे के अंदर बिहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अपराधी की बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तारी की गई थी l इस मामले को बीते अभी एक वर्ष भी नहीं हुए कि पुनः आतंकवादियों द्वारा उन्हें धमकी मिली जो बेहद चिंता का विषय है l जिस पर गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। डॉ राजेश भट्ट ने देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी से युवा एवं लोकप्रिय नेता श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा को चाक -चौबंद और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और l और इस घटना में संलिप्त दोषी अपराधियो की अविलंब गिरफ्तारी करते हुए उनपर कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: