फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुरथौल में रविवार को जनता दल यूनाइटेड द्वारा “नीतीश का काम – नीतीश का नाम” अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के पूर्व विधायक एवं बिहार महादलित आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मांझी ने कहा कि “नीतीश कुमार का राज यानी कानून का राज है.” उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को सशक्त किया है और न्याय के साथ विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारा है।
अरुण मांझी ने आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान हर घर तक पहुँचाया जाएगा ताकि लोग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत हो सकें और उनसे जुड़ सकें।
इससे पूर्व अरुण मांझी ने कुरथौल क्षेत्र में स्थानीय युवाओं और छात्रों द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लिया. उन्होंने विजेता टीम अंशु क्लब और उपविजेता रवि क्लब को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कई प्रमुख स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें अशोक सिंह, छोटू सिंह, सुबोध सिंह, भवानी सिंह, दिलीप पटेल, अमरेश मिस्त्री, कमलेश मिस्त्री, अशोक रजक, शिवजी यादव, अभय कुमार, अंगलाल शर्मा, रामराज, अरविंद कुमार और रमेश कुमार दास के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा भी शामिल हुए।
