पटन सिटी, रॉबीन राज। हाजीगंज स्थित शांति श्री अरोड़ा हाउस में डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. वी. पी. सिंह एवं सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.जी.जी.एस. हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधा शंकर राय शामिल हुईं।
इस अवसर पर 30 चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. शाह अद्वैत कृष्णा, डॉ. बी. एम. प्रसाद, डॉ. माला सिन्हा, डॉ. कुमारी अर्चना, डॉ. शशि भूषण सिन्हा, डॉ. तुलिका कुमारी, डॉ. शबनम अखौरी, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. प्रियांशु भारती, डॉ. नीतिका राव, डॉ. वकार आलम, डॉ. आरिफा अंजुम, डॉ. कल्पना कुमारी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. रवि रंजन प्रसाद, डॉ. अमित कुमार प्रभाकर, डॉ. राज कुमार, डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. सचिन कुमार सहित कई अन्य चिकित्सक शामिल रहे। वहीं सीए नवीन कुमार एवं सीए शुभम को भी उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम रोटरी टीम ने जल्ला महावीर मंदिर में दर्शन-पूजन कर वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम का इंस्टॉलेशन कराया। इसके बाद तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा तथा छोटी पटनदेवी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे और रोटरी समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।
अनंत अरोड़ा ने कहा कि रोटरी का नया सत्र नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शुरू हुआ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। रोटेरियन राजेश बल्लभ एवं शशि शेखर रस्तोगी ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रोटरी के सामाजिक कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का विस्तार करने का कार्य करेंगे। क्लब के सचिव रिवयांशु प्रीत और कोषाध्यक्ष जगन्नाथ ने कहा कि अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह के नेतृत्व में पूरे वर्ष समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी परियोजनाओं का सफल संचालन किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजेश बल्लभ, अनंत अरोड़ा, शशि शेखर रस्तोगी, बिजय कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, सचिन शर्मा, डॉ. बी. एम. प्रसाद, अमित कुमार सिंह, शिव जी, पवन कुमार, बृजेश कुमार, मनीष सिंह, सोनिया सिंह, विशाल कुमार, सचिन सिंह, कृष्णा किशोर सिंह, संतोष कुमार सहित रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब ने नए सत्र की शुरुआत सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण के संकल्प के साथ करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक निरंतर सहायता पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।
