बिहार

बेला में गोल्डन हास्पिटल के द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर किया गया आठ सौ लोगों का स्वास्थ्य जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बेला पंचायत के सीमांचल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को नेपाल के बिराटनगर स्थित गोल्डेन हास्पिटल के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिराटनगर के गोल्डेन हास्पिटल से आये हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अजय महतो, वरिष्ठ फिजिशियन डा श्याम कुमार रौनियार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा प्रकृति आचार्य, मेडिकल आफिसर डा धीरज कुमार, गोल्डेन हास्पिटल के प्रतिनिधि निरंजन महासेठ एवं गोल्डेन हास्पिटल के संचालक सनातन मंडल के द्वारा मुफ्त मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सक के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल थे।

इस कार्यक्रम में बेला पंचायत के मुखिया जमशेद आलम, विद्यालय संचालक डा असफाक आलम समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। इस चिकित्सा शिविर में आठ सौ मरीजों का मुफ्त में इलाज एवं जांच किया गया तथा दवाइयां दी गई। चिकित्सक डा श्याम कुमार रौनियार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। गोल्डेन हास्पिटल के द्वारा तैयार किये गए टीम के सदस्यों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों को इस गर्मी में वायरस के बारे में लोगों को जानकारी दी। चिकित्सक ने कहा कि जो भी लोग बीमार पड़ते हैं वे बिराटनगर गोल्डन हास्पिटल के द्वारा लगाए जा रहे शिविर में आए और मुफ्त में उन्हें इलाज किया जाएगा। शिविर के माध्यम से कई लोगों की जांच की जा रही है। कहा कि ऐसे मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं ज्यादा सर्दी, जुकाम तथा खांसी बुखार वाली मरीजों को तुरंत हास्पिटल भेजा जा रहा है ताकि उसका फिर से जांच की जा सके।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: