बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने छह आरोपितों के घर पर चिपकाया इस्तेहार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में न्यायालय से निर्गत छह आरोपितों के घर पर फुलकाहा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इस्तेहार चिपकाने के बाद अगर 30 दिनों के भीतर सभी आरोपित आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो पुलिस के द्वारा सभी के घरों की कुर्की जब्ती की जाएगी। सभी इस्तेहार नरपतगंज थाना के एसआई सुरेंद्र कुमार व राज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के भंगही वार्ड संख्या 11 स्थित मो मेराज एवं मो वकील अंचरा वार्ड संख्या पांच में भुलटेन यादव, पवन यादव, रामानंद यादव एवं भवानीपुर में मो समीम के घर पहुंचकर छह आरोपितों के घर पहुंच कर पुलिस बल के साथ इस्तेहार चिपकाया।

इश्तिहार चिपकाने के साथ ही आरोपितों में भय बना हुआ है। पुलिस ने सभी को इश्तिहार चिपकाते हुए अविलंब न्यायालय में समर्पण करने की बात कही। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि छह आरोपितों के को चिह्नित कर पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंच कर इस्तेहार चिपकाया गया है। अगर इसके बावजूद भी 30 दिनों के भीतर आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो सभी के घरों को चिह्नित कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के स्वजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है अगर 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो सभी के घरों तुर्की जबकि कर लिया जाएगा।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: