बिहार

वैशाली के राजा पाकर में दबंगों ने घर पर चढ़कर किया गाली गलौज, लाठी डंडे लात से मारकर दरवाजा पिट डाला

पटना, अजीत। बिहार की के वैशाली जिला के राजापाकर थाना के जहींगरा गांव में दबंगों ने एक परिवार के घर पर लाठी डंडे के जोर पर जमकर उत्पात मचाया . करीब दर्जन भर की संख्या में रहे दबंगों ने लाठी डंडा लेकर दरवाजा खिड़की पर जमकर प्रहार किया और तोड़ना चाहा. मारे डर के घर परिवार के पूरे सदस्य अपने घर में कैद रहे.करीब एक घंटे तक दबंगो का उत्पात वहां चलता रहा लेकिन स्थानीय थाना पुलिस सूचना के बावजूद वहां नहीं पहुंची .

दबंग के डर से पूरा परिवार घर में कैद होकर रह गया है. पूरा गांव दबंग के डर के आगे कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. इस मामले में एक वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसमें दबंग लिखड़ी गंगा के जोर पर अनिल सिंह के घर पर चढ़ाई कर गाली गलौज करते हुए दरवाजा खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.यह घटना 6 सितंबर का बताया जा रहा है.कई दिनों बाद भी पुलिस ने घर पर हमला करने वाले किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है .

Advertisements
Ad 1

इस मामले में राजापाकर थाना में पीड़ित अनिल सिंह ने हमला करने वाले दबंगों संजय सिंह सोनू कुमार ऋतिक कुमार कपिल सिंह राजा और अन्य कुछ बाहरी अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया है .डरा सहमा परिवार वाले अब न्याय की गुहार पुलिस प्रशासन से लगा रहे हैं. देखते हैं दबंग के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: