बिहार

नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत स्टार्टअप बिहार पहल को और सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पर्सनल इंटरैक्शन सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. विद्या नंद सिंह, निदेशक – हथकरघा एवं रेशम निदेशालय; श्री अमन समीर, निदेशक – MSME एवं खाद्य प्रसंस्करण; तथा श्री मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशक – उद्योग ने संयुक्त रूप से की।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर योग्य आवेदकों, सेकेंड ट्रांच तथा पोस्ट-सीड श्रेणी के स्टार्टअप्स ने अपने स्केलेबल, व्यवहारिक एवं नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुत विचारों में तकनीक, कृषि, विनिर्माण, सेवा एवं सामाजिक नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाधान शामिल रहे। सत्र के दौरान निदेशकों द्वारा स्टार्टअप्स के बिजनेस मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता, रोजगार सृजन क्षमता तथा राज्य में उनके संभावित प्रभाव का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही उद्यमियों को अपने विचारों को और प्रभावी एवं बाजारोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। यह पहल बिहार में नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजनकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

तकनीक आधारित जनजातीय विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

error: