बिहार

समर कैंप में बच्चे खेल खेल में सीख रहे है कहानी पढ़ना

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान एक जून से तीस जून 2023 तक ऐसे बच्चे जो सहजता से कहानी पढ़ने में सक्षम नहीं है, वैसे बच्चों के लिए प्रथम संस्था एवं शिक्षा विभाग के प्रयास से विद्यालय तथा बस्तियों में पूर्वाहन सात बजे से नौ बजे तक स्वयंसेवकों के माध्यम से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

उक्त क्रम में आज दिनांक इक्कीस जून 2023 को बालक मध्य विद्यालय मुसल्लहपुर में “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर बच्चों को योग कराया गया तदोपरांत स्वयंसेवक श्याम बालक रजक, शिक्षा सेवक गजाला परवीन एवं तबस्सुम परवीन के द्वारा बच्चों के साथ समर कैंप के अंर्तगत शैक्षणिक गतिविधियां जिसमें तोड़ो-जोड़ों, मिलते-जुलते शब्द एवं शब्द अंताक्षरी खेल, कहानी ट्रेन, शब्दकोश निर्माण तथा गणितीय गतिविधियां कराई गई। बच्चे उत्सुक होकर रोचकता के साथ सभी गतिविधियों में भाग ले रहे थे तथा खेल खेल में सीख रहे थे। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा इस कैम्प का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 तथा 7 के कमजोर बच्चों के शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करना है ताकि वे विद्यालय खुलने के उपरांत शिक्षक द्वारा पढ़ाये गए विषयों को समझ के साथ पढ़ व लिख सके।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: