बिहार

महावीर कैंसर संस्थान पटना में कैंसर पीड़ित सैकड़ों बच्चों ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैंसर से पीड़ित बच्चों ने योग किया. पल पल मौत से जंग लड़ रहे बच्चों की उत्साह तो देखने ही लायक थी. योग शिक्षिका मौसम शर्मा के नेतृत्व में कैंसर पीड़ित बच्चों ने आसन और प्रणायाम किया. बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया.
डा० मनीषा सिंह, चिकित्सा निदेशक ने इस अवसर पर योग का जीवन में क्या महत्व है, इस पर प्रकाश डाली. . उन्होंने कहा कि कुछ क्षण भी प्रतिदिन योग करनी चाहिए. तन और मन को स्वच्छ रखने के लिए किसी भी उम्र के लोगों को योग करनी चाहिए.

डा० बी० सन्याल निदेशक (प्रशा.) ने योग प्रशिक्षण के साथ योगाभ्यास किया. चिकित्सा अधीक्षक डा० एल० बी० सिंह ने बच्चों को स्वस्थ रहने एवं कैंसर से शीघ्र निदान पाने में योग को एक महत्वपूर्ण विद्या बताया. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए. इस अवसर पर संस्थान के वरीय चिकित्सक जिसमें डा० सुबोध कुमार सिन्हा, डा० पी० सी० झा, डा० विनीता त्रिवेदी, डा० उषा सिंह, डा० रीता रानी, डा० ऋचा चौहान सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं संस्थान के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Related posts

फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोली चलाने की बात सामने आई

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

error: