बिहार

छठ घाट निर्माण कार्य का विधायक श्याम रजक ने किया उद्घाटन, कहा- छठ व्रतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

फुलवारीशरीफ, अजीत। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुलवारी शरीफ प्रखंड की गोनपुरा पंचायत के हिंदुनी गांव स्थित आईटीबीपी रोड में छठ घाट का 15 लाख से निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. विधायक फुलवारी शरीफ सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक श्याम रजक ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की लोक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का महान पर्व है. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए घाटों का निर्माण और जरूरी सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है। कार्यक्रम में राम प्रवेश सिंह , लालबाबू पंडित, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के फुलवारी शरीफ प्रखंड अध्यक्ष, नगर जदयू अध्यक्ष शाहबाज आलम उर्फ मोहम्मद मिन्हाज आलम, दशरथ पासवान सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी-तालाबों पर उमड़ी भीड़

छठ घाट की सजावट और सफाई के दौरान पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, परिवार में मचा कोहराम

शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है छठ महापर्व, श्रद्धांजलि देकर किया याद