झारखण्ड

हेमंत सोरेन की पहल, अस्पतालों में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सीएम आवास से ऑक्सीजन युक्त वाहनों को रवाना किया. ये वाहन रांची से विभिन्न अस्पतालों के लिए समय पर ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे. जहां भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी, इन वाहनों के माध्यम से उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति की जायेगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऑक्सीजन युक्त बेड की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कुछ दिन पहले कोविड सर्किट की शुरुआत की गयी थी. जिसके काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे है. आज संक्रमितों को ऑक्सीजन और दवाइयों की जरूरत होती है. आय दिन ऑक्सीजन की किल्लत से अस्पतालों में जो अफरा तफरी मचती है उसी को मद्देनजर रखते हुए आज संजीवनी वाहन की शुरुआत हुई है. इन ट्रको में ऑक्सीजन लगे रहेंगे. ट्रको में जीपीएस सिस्टम लगा है, जिससे इन्हे ट्रेस कर पाना आसान होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी रांची से इसे शुरू किया गया है. जल्द ही इसे जमशेदपुर और धनबाद में भी शुरू किया जायेगा. ये ट्रक 24 घंटे उपलब्ध होंगे. अस्पताल जरूरत के मुताबिक इन वाहनों से संपर्क कर सकते है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: