रांची, (न्यूज़ क्राइम 24) रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव के दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा और विशिष्ट जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पुरखों की विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही, युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
