उत्तरप्रदेशताजा खबरें

निर्भय हो स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका, अस्पताल में सक्रिय रहे चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी

बलिया(संजय कुमार तिवारी): स्थानीय सीएचसी पर शुक्रवार को डा० राकिफ अख्तर के निर्देशन में 150 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। सुबह आठ बजे डा० आर.के.सिंह को पहला टीका लगा उसके बाद अजय कुमार वैम एवं वार्ड व्याय अवधेश कुमार को टीका लगाया गया। इसके पहले सुबह आठ बजे कोल्ड चेन प्वाईंट से वैक्सिन लाई गई। इसके बाद से वेटिंग रुम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को एक-एक कर बुलाया गया। पोर्टल मैनुअल लिस्ट में दर्ज व्योरे को मिलाया गया। सही मिलने पर वैक्सिनेसन रूम में भेजकर वैक्सिन की पहली डोज दी गई। टीका लगने के बाद लाभार्थी को स्वास्थ्य की निगरानी के लिए आधे घंटे आब्जर्वेसन रूम में रखा गया.

वही इमरजेंसी को हैंडिल करने के लिए हेल्थ टीम एवं एम्बुलेंस भी केन्द्र पर एलर्ट मोड में रही। सायं साढे चार बजे तक कुल 155 कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण टीम में पिंकी यादव, कुसुम देवी, पूनम गुप्ता, सुभावती, आशासंगिनी ममता सिंह, पूनम गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूनीसेफ के निहाल अहमद और अनिल कुमार राय, डब्लूएचओ से मनोज वर्मा एवं विनीत सिंह, डा०अमित वर्मा, डा० कादिर, बीपीएम आशुतोष सिंह, अनिल कुमार, सुमित सिन्हा, पर्यवेक्षक एस.एन. त्रिपाठी सहित समस्त कर्मचारी मौजुद रहे।

Related posts

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नेहा बोरा देश छोड़कर बांग्लादेश जाएं : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

नगर निगम की लापरवाही जयंतिपुर मीना नगर गली नं 10 की हालत बदहाल, नगर आयुक्त और मेयर मौन?

error: